बुधवार, 25 मार्च 2020

लॉकडाउन


                             लॉकडाउन
             राम आसरे सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए इधर 'किस' की जगह छत पर खड़े होकर "फ्लाइंग किस" से काम चला रहा था।इस प्रकार "सोसल डिस्टेंसिंग" का राम आसरे अपने तरीके से पालन कर रहा था,परंतु आज कुछ चिंतित सा लग रहा था।चिंता का कारण न्यूज चैनल का ब्रेकिंग न्यूज के नाम पर अप्रमाणित न्यूज था, जिसमें यह कहा गया था कि कोरोना हवा में घंटों जीवित रहता है।राम आसरे को शक हो रहा था कि कहीं फ्लाइंग किस से कोरोना के लपेटे में न आ गया हो।
                  इधर पिछले दिन से गले में खराश की भी सिकायत राम आसरे को थी और आज सुबह उठते ही 2 बार क्षींक भी आई थी।राम आसरे का दिल बैठा जा रहा था।सभी लक्षण उसके अनुसार कोरोना की ओर संकेत कर रहे थे।मन ही मन राम आसरे गुलाबो को गरियाए पड़ा था कि साली बाहर न निकलती तो फ्लाइंग किस वाला लफड़ा न फसा होता।उसे समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करे।अचानक उसके अंदर का सैतान जागृत हुआ।राम आसरे ने तय किया कि अकेले न मारूंगा,अपने साथ कईयों को ले जाऊंगा।
               राम आसरे,जो अभी तक कमजोर लग रहा था, उसमें शैतानी ताकत आ गई।सबसे पहले उसने सबसे बड़े विरोधी अपने पिताजी को टारगेट किया और उनके पास जाकर नाक में सींक डालकर जोरदार छींक मारी।पिताजी धुत नशे में भी फुर्ती से अक़बकाकर खड़े हो गए और राम आसरे को जोरदार तमाचा जड़ दिए।राम आसरे इस त्वरित कार्यवाही का अंदाजा नहीं लगा पाए थे,इसलिए संभल न सके।पिताजी ने जोरदार अश्लील गर्जना की, "भाग मादर...।"राम आसरे चपलगती से पलायन कर गए।पुलिस और मेडिकल की टीम राम आसरे को खोज रही है।
              आप लोग भी २१ दिन(संक्रमण की अवधि) तक अपने घर में ही रहिए कहीं राम आसरे से भेंट न हो जाय।
         
              
            

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वैश्विक वेतन की चौंकाने वाली सच्चाई: GDP बढ़ रहा है, असमानता घट रही है, पर आपकी सैलरी क्यों नहीं बढ़ रही?

क्या आपने कभी सोचा है कि जब देश की अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है, तो आपकी सैलरी  उस गति से क्यों नहीं बढ़ती? यह एक आम भावना है, लेकिन अंतर्...