बुधवार, 29 अप्रैल 2020

मूल



        
             घर के सामने हाईवे और हाईवे पर लोगों का झुंड। आप सोच रहे होंगे कि लॉकडॉउन के पहले की बात कर रहा हूं। जी नहीं यह लॉकडाउन की ही बात है। एक महीने से अधिक हो चुके लॉकडाउन से उपजी विवशता और भावुकता का मारा ये वास्कोडिगामा का दल है जो नई दुनिया की नहीं बल्कि अपने घर,अपने मूल की खोज में निकल पड़ा है।
              जब कभी ये घर से निकले थे तब भी विवशता ही थी।गरीबी की निरपेक्ष भारतीय परिभाषा के आधार पर न्यूनतम कैलोरी की आवश्यकताओं की आपूर्ति न हो पाने की विवशता।यही विवशता ही है जो इन्हें यह भरोसा नहीं दे पा रही है कि सरकार इनके खाने पीने की व्यवस्था कर देगी।दरअसल सरकारी दावों को अभी तक ये झूठ होते हुए ही देखे थे,सो वर्तमान में सरकार द्वारा दिए जा रहे आश्वासन पर इनका विश्वास नहीं बन पा रहा।न्यूज चैनलों पर हकीकत से ज्यादा कोरोना की बर्बादी और आभासी दुनिया के झूठ ने इन्हें एन केन प्रकारेण घर पहुंचने को विवश कर दिया है।
              ये पूरी भीड़ है,पूरा कारवां है, जिसमें बच्चे हैं महिलाएं हैं। कुछ घर पहुंच गए हैं, कुछ की मंजिल अभी भी दूर है, कुछ संसार की यात्रा से थक हार कर अनंत यात्रा पर निकल चुके हैं।शेष को लाने की सरकार की तैयारी चल रही है।आप सोच रहे होंगे कि तैयारी में इतनी देर क्यों?तो भैया ये तैयारी है और तैयारी में देर होती ही है।यह ज्ञान हमें सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान हुआ था।
         आजा उम्र बहुत है छोटी,
             अपने घर में भी है रोटी.......चिट्ठी आयी है।

2 टिप्‍पणियां:

  1. गरीब सिर्फ पेट की बात ही समझता है।

    उसे उससे ज्यादा कुछ चाहिए ही नही। विवशता को आपने अच्छे से चित्रित किया है।

    जवाब देंहटाएं

वैश्विक वेतन की चौंकाने वाली सच्चाई: GDP बढ़ रहा है, असमानता घट रही है, पर आपकी सैलरी क्यों नहीं बढ़ रही?

क्या आपने कभी सोचा है कि जब देश की अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है, तो आपकी सैलरी  उस गति से क्यों नहीं बढ़ती? यह एक आम भावना है, लेकिन अंतर्...